गिरडीह, मार्च 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंडवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। डुमरी में इको पार्क निर्माण को वन विभाग ने स्वीकृति दे दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह पार्क डुमरी-बेरमो रोड स्थित करिहारी पहाड़ी के पास बनाया जाएगा। वन प्रमंडल, गिरिडीह पूर्वी द्वारा जारी पत्र के माध्यम से इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है। इको पार्क की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ी पहल बतायी जा रही है। जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रामनवमी से पहले यह डुमरी वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि डुमरी के लोगों ने उन्हें एक सेवक के रूप में चुनकर जो भरोसा जताया था। उसी के तहत उन्होंने अपने संकल्प पत्र में पार्क निर्माण का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए वे लगा...