गिरडीह, मार्च 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर केबी मोड़ के समीप से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। इस दौरान सभी ट्रैक्टरों के चालक फरार हो गए। बाद में पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी। इस संबंध में डुमरी पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिये डुमरी सीओ को पत्र अग्रसारित किया है। बताया जाता है कि पुलिस को इन दिनों लगातार सूचना मिल रही थी कि रोक के बावजूद प्रखंड के उत्तराखंड क्षेत्र के विभिन्न अवैध बालू घाटों से ट्रैक्टरों में बालू लाद कर केबी रोड से डुमरी-गिरिडीह पथ होते तस्करी के लिये ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर रविवार को थाना प्रभारी प्रणीत पटेल के नेतृत्व में पुलिस बल ने केबी मोड़ के समीप चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.