गुमला, मार्च 17 -- डुमरी। ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को डुमरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि पूर्वाह्न 11.30 बजे बैठक होगी। जिसमें शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजन शामिल होंगे। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व आपसी समन्वय पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी से समय पर उपस्थित होकर सहयोग देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.