धनबाद, मार्च 12 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी तीन नंबर निवासी राकेश सिंह का 11 वर्षीय पुत्र बुधवार को अचानक घर से लापता हो गया है। उसके परिवार के लोग चिंतित हैं। छात्र के पिता राकेश सिंह की सड़क दुर्घटना में छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां रागिनी देवी ने पुलिस को बताया कि पुत्र प्रतीक कुमार टाटा डीएवी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। स्कूल छुट्टी है। इस कारण वह स्कूल नहीं गया था। बुधवार को अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक नौ बजे के आसपास गायब हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.