धनबाद, मार्च 6 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि । होला मोहल्ला गुरु पर्व का शुभारंभ डुमरी तीन नंबर गुरुद्वारा में बुधवार को नया निसान साहब का चोला चढ़ाकर किया गया । डुमरी के सरदार मंगल सिंह के समूह परिवार की ओर से निसान साहब की सेवा की गई, स्त्री सत्संग ने एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर गले मिलकर होली की लख लख बधाईयां दी। स्त्री सत्संग ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल ,राज करेगा खालसा... के जयकारों से बाबा साहब का दरबार गूंजने लगा। बाबा जी के नाम की अरदास की गई। संगत के बीच प्रसाद वितरण किया गया। होला मोहल्ला गुरु पर्व 9 मार्च को डुमरी तीन नंबर में मनाया जाएगा। प्रबंधक कमेटी ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। बाबा जी के दरबार को मिनी विद्युत लाइट से सजाया गया है। धनबाद जिले में होला मोहल्ला सिर्फ डुमरी में ही मनाया जाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.