मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​सदर थाना क्षेत्र के डुमरी चौक के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पकड़ी पेठिया निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सदर थाने की डायल-112 गश्ती टीम को सूचना मिली कि डुमरी चौक के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। इससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। ब्रेथ एनलाइजर में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- डुमरी चौक के पास शराब के नशे में हंगामा करता युवक गिरफ्तार सोमवार को पुलिस के बयान पर उसके खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...