गिरडीह, मई 25 -- डुमरी-गिरिडीह मुख्य पथ पर धावाटांड़ के समीप सोमवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित जामुन के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और मधुबन पुलिस को सूचना देते हुए राहत कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कटर मशीन से ट्रक का गेट काटकर चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान जमुआ निवासी बासदेव कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। चालक लगभग तीन घंटे तक ट्रक के अंदर फंसा रहा। ट्रक खाली था और गिरिडीह से डुमरी की ओर आ रहा था। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से रेफरल अस्पताल डुमरी पहु...