गोरखपुर, मार्च 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में नवसृजित डुमरी खास पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए शनिवार को भूमि का निरीक्षण किया गया। चिह्नित भूमि पर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा और पुलिस को अपना भवन मिलेगा। चौरीचौरा में डुमरी खास पुलिस चौकी सृजित की गई है। चौकी प्रभारी के रुप में पोस्टिंग और क्षेत्र भी आवंटित कर दिया गया, लेकिन पुलिस का भवन नहीं बना था। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने भूमि की मांग की। डुमरी खास चौराहे से महुअवां बुजुर्ग मार्ग पर भूमि को चिह्नित किया गया था। शनिवार को नायब तहसीलदार संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, राजस्व निरीक्षक आदि भूमि पर पहुंचे और भूमि का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डुमरी खास पुलिस चौकी का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू...