मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर। गोबरसही-डुमरी रोड से गुजरने वाले राहगीरों को जलजमाव से जल्द निजात मिलेगी। मुजफ्फरपुर पथ प्रमंडल-एक ने सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण शुरू कर दिया है। इस नाले को फरदो से जोड़ा जाएगा, ताकि गोबरसही-डुमरी इलाके से निलकने वाला पानी सीधे फरदो में जाकर गिरे। इससे जलजमाव का संकट दूर हो सकेगा। इसके अलावा सड़क भी चौड़ी की जा रही है, जिससे आवगमन भी तेज होगा। नाला निर्माण को लेकर सरकारी भूमि पर कब्जा को पथ प्रमंडल वन ने हटवाया है। साथ ही कुछ को खुद जगह खाली करने को लेकर नोटिस भी दिया है। मालूम हो कि, इस योजना पर पथ प्रमंडल एक 16 करोड़ रुपये खर्च करेगा। माड़ीपुर-सकरी रोड और नाला का निर्माण कराएगा। सर्वे जिला प्रशासन की टीम डीपीआर निर्माण के वक्त की थी। उस हिसाब से नाला का निर्माण होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.