गिरडीह, अक्टूबर 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड के गिरिडीह जिला के डुमरी निवासी सुनील कुमार को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) का अध्यक्ष पद के लिए नामित किए जाने से उनके परिवार व पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 35 वर्षों से अधिक समय से तेल एवं गैस उद्योग में कार्यरत सुनील कुमार 07 दिसंबर 2026 को अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। उनकी इस उपलब्धि को परिवार ने वर्षों की मेहनत, समर्पण और देश के ऊर्जा क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। उनके भाई राजेश गुप्ता की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि सुनील कुमार की नियुक्ति पर उन्हें गर्व है। यह भी पढ़ें- आईआईटी धनबाद के पूर्ववर्ती छात्र सुनील बनेंगे ओएनजीसी के चेयरमैन परिवार ने उनके सहकर्मियों, मार्गदर्शकों, मित्रों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया है। बताया कि सुनी...