पलामू, अप्रैल 23 -- पड़वा। जेएलकेएम के बैनर तले कोल कंपनी के विरुद्ध आयोजित धरना में गुरुवार को डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक टाइगर जयराम महतो ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से धरना पर बैठे लोगों की बात सुनकर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। कंपनी प्रबंधन को तत्काल ग्रामीणों व जिला प्रशासन के साथ बैठक कर ग्रामीणों के मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करें, जो उचित मांग है उसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आज भी बहुत कुछ बदला नहीं है सिर्फ ब्रिटिश शब्द हटा है। आज भी शोषण का दौर चल रहा है। पड़वा की प्रमुख गीता मेहता, जिला पार्षद माया कुमारी, ओंकारनाथ जायसवाल, प्रभात सिन्हा, अनिकेत मेहता आदि मौके पर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी वर्कर ने अनदेखी का आरोप लगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...