गुमला, मार्च 27 -- डुमरी। प्रखंड में रामनवमी पर इस आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न गांवों, टोला और मोहल्लों के अखाड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।शोभायात्रा डुमरी बस्ती से निकलकर बेलटोली होते हुए नवाडीह चौक पहुंची और चिटमिट्टी स्थित झंडा मिलन स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान चिटमिट्टी,रतासिली, कांजी, मझगांव, सुवाली और महादेव सरना में पारंपरिक झंडा मिलान कार्यक्रम आयोजित किया गया।जो मुख्य आकर्षण रहा। रामनवमी पूजा समिति द्वारा भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और अंगद की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लाठी-डंडा और अन्य अस्त्रों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा...