गुमला, मार्च 31 -- डुमरी प्रतिनिधि । डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत में मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख जीवंती एक्का,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा और मुखिया ज्योति बहेर देवी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख जीवंती एक्का ने कहा कि इस उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से मझगांव पंचायत व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत यहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त या सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को ...