डुमरी के इरावल में महिला की हत्या
गुमला, जून 8 -- डुमरी, प्रतिनिधि । डुमरी थाना क्षेत्र के ग्राम इरावल अंतर्गत पुराबटोली निवासी सुकाति देवी (52वर्ष) नामक महिला की अपराधियों ने पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार सुकाति देवी शनिवार रात घर नहीं लौटी थीं। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर रविवार सुबह अंधेरी बगीचा के समीप उनका शव बरामद हुआ। इसके बाद घटना की सूचना डुमरी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशि प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- युवक की संदिग्ध मौत मामले में तीन पर प्राथमिकी थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में घटना से दो-तीन दिन पूर्व किसी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.