मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी इलाके से लापता महिला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मिली है। फिलहाल उसे वहां के स्थानीय थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार की दोपहर वहां की संबधित थाने की पुलिस ने सदर थानेदार नवलेश कुमार को कॉल कर इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।बताया जा रहा है कि उक्त महिला डुमरी इलाके की रहने वाली है। उसके दो बच्चे भी हैं। दो दिन पहले वह घर से अचानक लापता हो गई थी। मामले को लेकर उसके परिजन ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- डुमरी इलाके से लापता महिला उत्तर प्रदेश में मिली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...