गुमला, अप्रैल 30 -- डुमरी। डुमरी इंटर कॉलेज, डुमरी में सत्र 2026-28 के लिए आर्ट्स संकाय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रभारी प्रिंसिपल मेरी सुषमा केरकेट्टा ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं सीधे कॉलेज पहुंचकर नामांकन करा सकते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नामांकन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र उच्च शिक्षा से जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित कार्यालय समय में आवेदन किया जा सकता है। अभिभावकों से समय पर बच्चों का नामांकन कराने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...