डुमरी अनुमंडल में अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग
गिरडीह, मई 25 -- डुमरी, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के डुमरी अनुमंडल में स्थायी रूप से अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने डुमरी अनुमंडल की बढ़ती आबादी और लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए अग्निशमन वाहन की व्यवस्था करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि डुमरी अनुमंडल में लगभग पांच लाख की आबादी निवास करती है तथा क्षेत्र में तीन बड़े मॉल और घनी आबादी वाले बाजार स्थित हैं। इसके बावजूद यहां स्थायी अग्निशमन वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आग लगने की घटनाओं के समय दमकल वाहन के लिए गिरिडीह जिला मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है, जिसकी दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। वाहन के पहुंचने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.