डुमरी : 15 दिनों से दो लड़कियां गायब
गिरडीह, अप्रैल 12 -- डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के भरखर गांव की दो लड़कियां 15 दिनों से गायब है। इस संबंध में एक लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगायी है। जबकि एक अन्य लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के गायब होने का आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन में भरखर के नया टोला निवासी तुलसी महतो ने भरखर के घुटीयागढ़ा निवासी राहुल कुमार एवं अन्य पर 22 मार्च को अपनी पुत्री के अपहरण करने का आरोप लगाया है। वहीं, भरखर के ही सुरेंद्र सिंह ने आवेदन देकर कहा है कि 27 मार्च को उसकी पुत्री पूजा करने घर से निकली और फिर घर नहीं लौटी। इसके बाद संभावित स्थानों में खोजबीन की गयी पर पता नही चल पाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.