गिरडीह, अप्रैल 16 -- डुमरी, प्रतिनिधि। गुरुवार की अहले सुबह डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गुड़ लदे ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद तीन ट्रकों में आग लग गई, जिसमें चालक और उपचालक जिंदा जल गए। यह हादसा सुबह 4.40 बजे हुआ और ट्रकों में लगी आग करीब साढ़े सात बजे तक जलता रही। घटना इतनी भयावह थी कि दो ट्रक पूरी तरह राख हो गए, जबकि मृतकों के जले अवशेष देखकर मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। आग लगने के कारण जीटी रोड पर एक लने से वाहनों की आवाजाही बहाल की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगोदर की ओर से आ रहा गुड़ लदा ट्रक कुलगो टोल प्लाजा के पास खड़े बी आर 01 जीके-9370 नंबर के एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह ट्रक आगे खड़े कोयला ले बी आर 24 जीसी-5739 नंबर के ट्रक से जा भि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.