साहिबगंज, अप्रैल 6 -- बरहेट । प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में सोमवार को अंचल अधिकारी अंशु कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधान, रैयत के साथ सांसद प्रतिनिधि संजीव समू हेम्ब्रम , प्रमुख बर्नार्ड मरांडी शामिल हुए । बीडीओ ने डुमरिया मौजा के पास हेलीपैड निर्माण को लेकर चर्चा की । उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हेलीपैड निर्माण को जगह चिन्हित किया गया है। वहीं ग्राम प्रधान व रैयतों से इसके लिए सहयोग करने की अपील की । हेलीपेड निर्माण में किसी प्रकार का बाधा न हो इस पर विचार-विमर्श किया गया । मौके पर उप प्रमुख रूपक साह , गुंजन , सवाना टुडू , रमेश दास के अलावा अन्य मौजूद थे । फोटो 14, बैठक को संबोधित करते बीडीओ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.