गया, जून 25 -- गया से डाल्टेनगंज तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन के निर्माण को लेकर डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को रेलवे विभाग के कर्मचारियों द्वारा डुमरिया प्रखंड के जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्र के जोधन अहरी में जमीन की गहराई तक ड्रिलिंग कर मिट्टी की जांच की जा रही है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए 446.25 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत की है। लगभग 136.88 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन बिहार और झारखंड के कई पिछड़े व नक्सल प्रभावित ग्रामीण इलाकों को सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।

नए रेल मार्ग का विवरण प्रस्तावित नई रेल मार्ग गया, गुरुआ, शेरघाटी, बांके बाजार, इमामगंज, मैंगरा, डुमरिया और नौडीहा बाजार होते हुए डाल्टेनगंज तक जाएगा। कर्मचारियों एवं मजदूरों ने बताया कि यह डीपीआर तैयार करने की प्रारंभिक प्र...