बेगुसराय, मई 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र के रजाकपुर पंचायत स्थित डुमरिया गांव में शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के मोहन सदा के पुत्र मुकेश सदा के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मणिकपुर निवासी रामचरण सदा का पुत्र नीतीश सदा, उसकी पत्नी रीता देवी तथा नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर वार्ड संख्या छह निवासी मो. अमजद का पुत्र मो. सनफराज उर्फ भोलू एवं मो. मुस्ताक शामिल हैं। यह भी पढ़ें- डुमरिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर, युवक की मौत, चार घायलघटना का विवरण घटना के संबंध में घायल रीता देवी ने...