डुमरिया प्रखंड में 6,725 मतदाताओं की वोटर मैपिंग नहीं, जांच आज
घाटशिला, जून 3 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड के 58 बूथों में कुल 6,725 मतदाताओं का बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर के द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण कार्य के दौरान अनमेंपिग का मामला सामने आया। जिस पर बीडीओ सह अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू ने 3 जून को प्रखंड कार्यालय में सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर संग बैठक करने का निर्णय लिया है। इसमें एसआईआर के संबंध में गहनता के साथ विचार विमर्श कर प्रखंड के कुल 58 बूथों के कुल 6,725 मतदाताओं की अनमैपिंग होने की वास्तविकता की जांच की जायेगी। इस संबंध में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने भी बताया कि हर बूथों में अब हमारे पार्टी के स्तर से बीएलओ को डोर टू डोर सर्वे के दौरान बीएलए-2 साथ सहयोग देंगे। यह भी पढ़ें- एसआईआर में अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग कर चुनाव आयोग को भेजी जाएगी सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.