घाटशिला, मार्च 12 -- गालूडीह। डुमरिया कस्तूरबा विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका लुदगी माडी के नेतृत्व में 45 छात्राओं ने गुरुवार को गालूडीह पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का अवलोकन किया।इस दौरान गालूडीह कस्तूरबा की छात्राओं ने सभी छात्राओं का पारम्परिक वेशभूषा और ढोल ताशे के साथ स्वागत किया। डुमरिया के छात्राओं ने गालूडीह कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के रहन सहन, विधालय की व्यवस्था,सफाई, होस्टल, बेडरूम,लैब कम्प्यूटर,कक्षा रुम, बागवानी सहित शिक्षकों से रूबरू हुए। उन्होंने अपने विधालय और गालूडीह कस्तूरबा विधालय की तुलना किया। इसके साथ पुरा विधालय परिसर का भ्रमण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...