डुमरिया घाट पर छठ व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य
गोपालगंज, मार्च 24 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के डुमरियाघाट स्थित नारायणी नदी के तट पर छठ पर्व को लेकर मंगलवार की शाम में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने आस्था के साथ छठ अनुष्ठान किया। घाटों पर साफ-सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रिवर फ्रंट एवं प्रमुख घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहे। जबकि अन्य घाटों पर भी प्रशासन की सतर्क निगरानी बनी रही। उधर, प्रखंड के कई गांवों में छठ व्रतियों ने विभिन्न घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। वहीं, घाट से लौटने के बाद व्रतियों ने घरों में कोसी भरकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दिघवा दुबौली, सिरसा, शंकरपुर, उसरी, राजापट्टी कोठी बांसघाट, मसूरिया, मटियारी, कृतपुरा, परसौनी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.