गोपालगंज, जून 27 -- सिधवलिया। प्रखंड के डुमरिया स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर को बिहार सरकार ने राज्य के 51 संरक्षित धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया है। शनिवार को पुरातत्व विभाग की टीम मंदिर पहुंची और इसके संरक्षण एवं विकास की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान बैकुंठपुर के विधायक सह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि नागेश्वर नाथ मंदिर लगभग 450 वर्ष पुराना है। मान्यता है कि यहां स्थापित शिवलिंग की स्थापना प्रभु श्रीराम ने की थी। उन्होंने बताया कि पुरातत्व विभाग द्वारा यहां मिले एक संत के कंकाल की वैज्ञानिक जांच कराई गई, जिससे मंदिर की प्राचीनता की पुष्टि हुई। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भवन निर्माण विभाग के अधिकारी और अभियंता मंदिर परिसर के विकास के लिए डीपीआर तैयार कर रहे हैं। ...