जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रविवार को सीआरपीएफ के चार जवानों समेत एक सबर बच्ची को भर्ती कराया गया। जांच में बच्ची के सेरेब्रल मलेरिया से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, 179 बटालियन के अब तक करीब 10 जवान तबीयत बिगड़ने के बाद एमजीएम में भर्ती हो चुके हैं। इनमें से छह जवान पहले से भर्ती थे, जबकि चार जवान रविवार को बुखार समेत अन्य शिकायतों के बाद अस्पताल पहुंचे। भर्ती जवानों की जांच कराई गई है, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। सभी जवानों का इलाज मेडिसिन वार्ड में चल रहा है।वहीं, शनिवार रात डुमरिया प्रखंड के केदवाडीह निवासी बानो सबर की पांच वर्षीय बेटी तुसुनामी सबर को तबीयत खराब होने के बाद एमजीएम में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: चिकन पॉक्स से जान गंवाने वाली बच्ची के दो ...