डुमरिया : हाइवा और डीजे वाहन में जोरदार टक्कर में डीजे संचालक घायल
गया, मई 6 -- डुमरिया-पटना स्टेट हाईवे 69 पर मैंगरा थाना क्षेत्र के कालीदह पुल के समीप बुधवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी 30 वर्षीय डीजे संचालक दीपक कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से घायल को पास के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमामगंज की ओर से आ रहे हाइवा और विवाह समारोह से लौट रहे डीजे वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे डीजे वाहन के परखच्चे उड़ गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाना ले आई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.