डुमरिया : सबर परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित
घाटशिला, जून 26 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत स्थित लांगो गांव के पाड़सीगाजाड़ टोला में रहने वाले सबर परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। गुरुवार को झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बीरसिंह देवगम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवार अब भी आवास योजना से वंचित हैं और जर्जर कच्चे घरों में रह रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क जैसी सुविधाओं का भी अभाव है। देवगम ने कहा कि सबर जनजाति के परिवारों को सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.