गया, मार्च 27 -- रामनवमी पर नवयुवक संघ दुर्गा कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को डुमरिया में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंझौली बाजार स्थित मंदिर से शुरू होकर डुमरिया बाजार और प्रखंड कार्यालय होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंची और पुनः मंझौली देवी मंदिर के समीप संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रामभक्तों का स्वागत किया। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। डुमरिया, मैगरा, मंझौली और नारायणपुर बाजार पूरी तरह भगवामय नजर आए, जहां हर ओर भगवा झंडे और उत्साह का माहौल दिखा।सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएसपी कमलेश कुमार, डुमरिया थानाध्यक्ष राजू कुमार और मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस बल विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.