डुमरिया : बीओआई शाखा में दो दिन से लिंक फेल, खाताधारकों में रोष
घाटशिला, मई 13 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड में बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की दो शाखाएं संचालित हैं, जिनमें एक डुमरिया और दूसरी बाड़ाबंदी में स्थित हैं। दोनों शाखाओं में खाताधारकों को आए दिन विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बैंक ऑफ इंडिया, डुमरिया शाखा में सुबह से ही लिंक फेल रहने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई खाताधारक बैंक में घंटों बैठकर लिंक आने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। अंततः निराश होकर लोगों को बिना काम कराए घर लौटना पड़ा। सोमवार को भी स्थिति लगभग ऐसी ही रही थी।इस यह भी पढ़ें- खाताधारक के खाते से 42 हजार निकला संबंध में शाखा प्रबंधक सिदो हांसदा ने बताया कि सोमवार और मंगलवार, दोनों दिनों से लिंक में तकनीकी त्रुटि आने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.