घाटशिला, मार्च 6 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र की आस्ताकोवाली पंचायत के सातपुरी गांव की गाड़ा टोला निवासी स्व किशुन टुडू की धर्म पत्नी सालगे टुडू (73) की बाइक दुर्घटना में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह महिला अपने परिजनों के साथ बहरागोड़ा के भालुगुढ़िया गांव किसी काम को लेकर दो बाइक से जा रहे थी। इसी दौरान आस्ताकोवाली घाटी की चढ़ाई में साथ की ही दूसरी बाइक को क्रोस (ओवरटेक) के दौरान सालगे टुडू के पैर में ठोकर लग जाने से बाइक चालक अनियंत्रित हो गया और पीछे बैठी सालगे सिर के बल पर गिरी, जिसे गंभीर चोटें लगी और आनन-फानन में इलाज के लिए डुमरिया सीएसी लाया गया, डॉ. विश्वनाथ मारांडी ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे एक पुत्र एवं एक बेटी छोड़ गयी है। सीएचसी से परिजनों द्वारा शव को बिना पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.