घाटशिला, मार्च 20 -- डुमरिया। डुमरिया थाना क्षेत्र की आस्ताकोवाली पंचायत के चाकड़ी गांव के दो बच्चे धान झड़ाई मशीन के पलटने से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई धान झाड़ाई मशीन के समीप खेल रहे थे। इस दौरान मशीन पलटी हो गयी। जिसमें बड़े भाई को दोनों आंख में चोट लगी एवं छोटे भाई को सिर पर गंभीर चोट आई है। दोपहर में इलाज के लिए दोनो भाई को सीएचसी डुमरिया में लाया गया। उपस्थित डॉ. इरफान अंसारी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद आंख में लगी चोट गंभीर होने के कारण एक बच्चे को एमजीएम रेफर कर दिया गया और एक अन्य को इलाज के बाद घर के लिए छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.