घाटशिला, अप्रैल 8 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया थाना क्षेत्र की बांकीशोल पंचायत में ईंट लदा ट्रैक्टर के पलटने से दो महिलाएं घायल हो गईं। इनमें एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कुण्डालुका गांव की दोनों महिलाएं ट्रैक्टर से ईंट घर के काम के लिए लेकर जा रही थीं। इसी दौरान डुमरिया-भालुकपातड़ा मुख्य सड़क के ऊपर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।इस घटना में दोनों महिलाएं सिनगो मुर्मू (40) एवं मायनो मुर्मू (31) को गंभीर चोट लगी। दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सिनगो मुर्मू की गंभीर स्थिति को देखकर उचित इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। मायनो मुर्मू को लगी हल्की सिर पर चोट के कारण प्राथमिक इलाज के बाद छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.