डुमरिया : आंधी में पेड़ टूटकर खंभे पर गिरा, बिजली गुल
घाटशिला, मई 29 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के दामदीह गांव के घुटूडीह टोला में बुधवार की दोपहर में आई आंधी से भारी भरकम सिमल का पेड़ बिजली के खंभे पर गिर गया। इससे तार व खंभे टूट गये, जिससे गांव में बिजली गुल हो गयी है। इसकी सूचना पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र नाथ हेम्ब्रम को ग्रामीणों द्वारा दिया गया व उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ को सूचित किया है, जिससे क्षेत्र के बिजली कर्मियों ने सप्लाई बंद कर दी। गुरुवार को भी विद्युत विभाग ने गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली नहीं रहने के कारण रात्रि के समय घर में सांप-बिच्छू घुसने का डर हमेशा बना रहता है। साथ ही भीषण गर्मी में घर में रहना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.