मोतिहारी, मई 10 -- डुमरियाघाट। क्षेत्र के सरोतर गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। चोरों ने अंधेरे का लाभ उठा दोनों घरों के ताले तोड़ घर में रखा समान व सोने चांदी के जेवरात व नगदी उड़ा लिया। घटना में लाखों की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। घर प्रभात रंजन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व उमेश ठाकुर का है। वे पश्चिमी सरोतर पंचायत के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रभात रंजन सिंह पत्नी के आंख का इलाज कराने के लिए पटना गए थे। घर खाली था। चोरों ने अंधेरे व खाली घर होने का लाभ उठा कर मेन गेट का ताला तोड़ घर में प्रवेश किया। घर में रखे नगद व जेवर ले कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें- बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.