गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- बैकुंठपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के डुमरियाघाट में नारायणी नदी के किनारे बना रिवर फ्रंट हर साल की तरह इस बार भी एक जनवरी को नए साल के पिकनिक स्थल के रूप में सैलानियों से गुलजार रहेगा। यहां गोपालगंज के अलावा सारण, सीवान, पूर्वी चंपारण व मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों लोग पिकनिक मनाने के लिए नारायणी रिवर फ्रंट पहुंचेंगे। पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया बौद्ध स्तूप का दर्शन करने आने वाले सैलानी भी एक जनवरी को यहां पहुंचकर न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। सात वर्ष पूर्व रिवर फ्रंट का निर्माण हुआ था। रिवर फ्रंट बनने से पहले भी यहां गंडक नदी के बालू की रेत पर नए साल का जश्न मनाया जाता रहा है। नारायणी रिवर फ्रंट बनने के बाद धीरे-धीरे यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि नारायणी नदी के दक्षिणी तट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.