सिद्धार्थ, जुलाई 13 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब सीमावर्ती इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। डुमरियागंज क्षेत्र से होकर बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि नेपाल में वर्षा का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।क्षेत्र के प्रमोद पाण्डेय, प्रमात्मा गुप्त, एडवोकेट शक्ति प्रकाश अग्रहरि, नदीम अहमद आदि ने बताया कि नेपाल में होने वाली भारी बारिश का सीधा प्रभाव अपने जिले में पड़ता है। अभी से ही जलस्तर में वृद्धि जारी हो गया है। यह भी पढ़ें- जिले के डुमरिया घाट में 45 सेमी घटा गंडक नदी का जलस्तर एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नदी किनारे रहने वाले लोगों और किसानों को स...