डुमरियागंज में डीजल-पेट्रोल के लिए तरस रहे लोग
सिद्धार्थ, मार्च 27 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। गैस के संकट से जूझ रहे लोग अब डीजल-पेट्रोल के लिए भी परेशान हैं। डुमरियागंज क्षेत्र में अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोलियम पदार्थों की अनुपलब्धता है। कहीं उपलब्ध रहता है तो वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। डुमरियागंज कस्बे में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, इटवा रोड पर खीरा मंडी के पास, बहेरिया जाने वाले रोड पर मोबाइल टावर के सामने सहित भड़रिया, उपधी, शाहपुर, भवानीगंज आदि स्थानों पर पेट्रोल पंप संचालित हैं। पिछले दो दिनों से डीजल-पेट्रोल की मारमारी चल रही है। अधिकांश जगहों पर पेट्रोलियम पदार्थों की अनुपलब्धता है। जहां तेल का टैंकर आता है वहां भीड़ उमड़ पड़ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.