जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- शहर में मच्छरों से बचाव के लिए हर साल करीब 30 करोड़ रुपये के मच्छररोधी उत्पाद बिक रहे हैं। इसके बावजूद मलेरिया पर लगाम नहीं लग पा रही है। जिले में हर साल 10 हजार से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के आंकड़ों में मरीजों की संख्या तीन से चार हजार दर्ज होते हैं। इनमें निजी अस्पतालों में जांच कराने वालों के आंकड़े शामिल नहीं होते हैं। बाजार में मच्छर भगाने वाले लिक्विड वेपराइजर, कॉइल और बैट की मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, गर्मी और बरसात के मौसम में इनकी बिक्री दो-तीन गुना तक हो जाती है। यह भी पढ़ें- रैली निकाल मलेरिया के प्रति पलामू के लोगों को किया गया जागरूक इसके बावजूद बीमारी का ग्राफ नीचे नहीं आता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, जिले के डुमरिया, मुसाबनी और घाटशिला...