चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- बंदगांव,संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के डुमरा गांव में आयोजित 24 प्रहार अखंड हरि संकीर्तन के जागरण रात्रि पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. भक्ति और श्रद्धा के इस महाकुंभ में कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष डिवार जोंको और सुंडी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में हरे कृष्ण हरे राम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। डिवार जोंको ने दीप प्रज्वलित कर जागरण रात्रि का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कोल्हान की संस्कृति में अध्यात्म का गहरा स्थान है और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। हरि संकीर्तन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। रविंद्र मंडल ने कहा अखंड नाम संकीर्तन का आयोजन गांव की सुख-समृद्धि के लिए किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.