डुमरा में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
सीतामढ़ी, मई 12 -- सीतामढ़ी। डुमरा क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान गांव निवासी रामू पंडित की 20 वर्षीय पत्नी नगीना देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के गले पर काले रंग का निशान देखा गया है। सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में दहेज के लिए हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। जानकारी के अनुसार नगीना देवी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व रामपुर बखरी निवासी खेसारी पंडित के पुत्र रामू पंडित से हुई थी। विवाहिता की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.