सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- सक्षम वर्मा,सीतामढी। डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा स्थित फोरलेन सड़क पर मंगलवार की दोपहर दो स्कॉर्पियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों ही स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची डुमरा थाने की पुलिस ने जख्मी हुए लोगों को डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल युवक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। दूसरा वाहन का चालक हाजीपुर का बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी वह बेहोशी की हालत में होने के कारण अपनी पहचान नहीं बता सका। इधर, हादसे के बाद फोरलेन पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोनों ...