सीतामढ़ी, मई 20 -- सीतामढी। डुमरा थाना क्षेत्र के बेरवास गांव में दहेज के लिए विवाहिता की कथित तौर पर पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान बेरवास गांव निवासी मनीष कुमार की 24 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोपघटना की जानकारी घटना के बाद से पति, सास-ससुर समेत पूरा परिवार फरार है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर डुमरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।एफआईआर और आरोप घटना की बावत मृतका के पिता मेजरगंज थाना क्षेत्र के मधकौल गांव निवासी य...