सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी। जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के चक्का रसलपुर स्थित मुशहरी टोला में रविवार को करंट लगने एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमर राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिजली का तार जोड़ने के दौरान युवक करंट की चपेट में आया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन और लोग आनन-फानन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर स्ट्रेचर नहीं मिला, जिसके कारण उन्हें ठेला पर लादकर इमरजेंसी वार्ड तक ले जाना पड़ा। यह भी पढ़ें- महराजगंज में पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर भड़का आक्रोश, लगाया जाम साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि डॉक्टरों ने उचित इलाज नहीं किया, जिससे युवक की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.