मधुबनी, फरवरी 5 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की डुमरा पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैक्स चुनाव का मतदान छ: फरवरी (शुक्रवार )को किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए संजेश्वर महतो और पवन कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरा (हिन्दी) को बनाया गया है। इसमें मतदाताओं की सुविधा के लिए कुल तीन बूथ बनाये गए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। इस चुनाव में कुल 1813 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम में प्रखंड कार्यालय परिसर में मतगणना की जाएगी। सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।इस पैक्स के सदस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.