समस्तीपुर, फरवरी 21 -- शिवाजीनगर, एसं। प्रखंड के डुमरा चौक पुलिया के समीप सीमेंट लदा ट्रक शनिवार की सुबह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी। आसपास के लोगों ने बताया की ट्रक चालक वाहन को सड़क किनारे साइड में खड़ा कर रहा था। इसी दौरान ट्रक असंतुलित होकर एक ओर झुक गया और पलट गया। हालांकि इस घटना में चालक बाल बाल बच गया। उधर, जानकारी मिलने पर शिवाजीनगर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.