सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सीतामढ़ी जिले के डुमरा अंचलाधिकारी डौली कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप पाए गए हैं। जारी आदेश में बताया गया है कि सीओ ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के दौरान आवश्यक आदेशों का अनुपालन नहीं किया साथ ही कार्यो में व्यवधान उत्पन्न किया। साथ ही उप-मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री के भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भी भाग नहीं लिया, जिसे विभागीय कार्यक्रम की अवहेलना माना गया है। मार्च 2026 में महालेखाकार के आदेशों की अवहेलना की। व्यय एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र भी जमा नहीं किया गया। वहीं राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्य 288.38 लाख रुपये के मुकाबले केवल 69.82 लाख रुपये की वसूली की गई, जिस...