बक्सर, मई 19 -- पेज तीन के लिए --- जांच हो दोयम दर्जे के ईंट व घटिया सामग्री के उपयोग का लगाया आरोप कटी हुई मिट्टी के नहर में गिरने से नहर फिर से जाम हो सकता है नावानगर, एक संवाददाता। डुमरांव शाखा नहर में चल रहे गार्ड वाल निर्माण व झाड़ी सफाई में संवेदक द्वारा अनियमितता बरते जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।

ग्रामीणों की शिकायत साथ ही राजद के नेता सह डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने डीएम व कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि डुमरांव शाखा नहर की सफाई व गार्ड वाल निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया निर्माण सामग्री एवं दोयम दर्जे की ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मजबूती एवं टिकाऊपन...