बक्सर, फरवरी 28 -- फोटो डुमरांव। जदयू डुमरांव विधानसभा के पूर्व प्रभारी रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह के प्रति आभार जताया है। कुशवाहा ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को मजबूती से सदन में उठाकर जनता की आवाज को बुलंद किया है। विशेष रूप से खिरौली में जलजमाव की समस्या, डुमरांव बाईपास निर्माण में आ रही अड़चनें तथा अन्य बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से रखने का सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही थी। सदन में मामला उठने से इसके निराकरण में तेजी आने की उम्मीद जगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...